फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former BJP District President got a laborer's land transferred to the names of others

Raebareli News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मजदूर की जमीन दूसरों के नाम लिखाई

Wed, 29 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Former BJP District President got a laborer's land transferred to the names of others
रायबरेली में कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचा पीड़ित परिवार। 
रायबरेली। अमावां ब्लॉक के मखदूमपुर गांव के एक दलित परिवार की डेढ़ बीघा जमीन को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दूसरे लोगों के नाम लिखा दी। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार दंग रह गया। मंगलवार को पीड़ित मां-बेटे की शिकायत पर एसपी रवि कुमार ने मिल एरिया थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव निवासी रामखेलावन ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि वह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां 10 साल से मजदूरी कर रहा था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें विश्वास में लेकर उनकी व उनकी मां बुधाना को निबंधन कार्यालय ले गए। हम लोगों के नाम की करीब डेढ़ बीघा जमीन गांव के ही दो लोगों के नाम दर्ज करा दी। इसमें एक आरोपी प्रधान प्रतिनिधि भी है। जुलाई में इसकी जानकारी हुई तो भाजपा नेता से शिकायत की। भाजपा नेता ने गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया।
विज्ञापन


मां-बेटे के मुताबिक जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर दूसरों के नाम जमीन लिखा देने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed