{"_id":"67f4259f744d95afb30b41b5","slug":"former-bdc-member-murdered-with-sharp-weapon-in-in-laws-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130537-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ससुराल में पूर्व बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ससुराल में पूर्व बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या
Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मालिन पुरवा गांव में युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
शिवगढ़ (रायबरेली)। कस्बे के मालिन का पुरवा स्थित ससुराल में रविवार देरशाम भंडारे मेंं शामिल होने आए पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार किए। इससे पूर्व बीडीसी के सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। वारदात से लोगों में आक्रोश दिखा। हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की पड़ताल की।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा की रहने वाली रूबी के मुताबिक उनका मायका शिवगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात भवानीगढ़ के मालिन का पुरवा मोहल्ले में है। मायके में दुर्गा मंदिर में रविवार को भंडारा था। वह बच्चों के साथ मायके में ही थीं। उनके पति मनीष कुमार (38) पुत्र स्व. रज्जन सैनी देरशाम भंडारे में शामिल होने आए थे। रात करीब आठ बजे भंडारे में प्रसाद लेने के बाद कहीं चले गए और देर तक घर नहीं आए। खोजबीन के दौरान भी पति का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह थाने से 400 मीटर दूर खेत में उनके पति का शव खून से लथपथ पाया गया। शरीर पर गंभीर चोटें थीं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। रूबी के मुताबिक मनीष महराजगंज में फ्लावर डेकोरेशन की दुकान चलाते थे। वह दस पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य भी बने थे।
इनसेट
ग्रामीण बोले, गोली मारी गई
मनीष की हत्या से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रूबी के जहां आंसू नहीं थम रहे हैं, वहीं बेटे वीर सैनी (9), बेटी नित्या सैनी (6) गमगीन हैं। छोटी बेटी रिया सैनी (4) को तो इस बात का पता भी नहीं है कि उसके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों को नहीं जाने दिया। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि मनीष को गोली मारी गई कि नहीं।
विज्ञापन
इनसेट
वारदात में करीबियों का हाथ, मिले अहम सुराग
पूर्व बीडीसी की हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। विभागीय सूत्रों का दावा है कि घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। हालांकि, पुलिस पूरी पड़ताल के बाद ही वारदात से परदा उठाएगी। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
इनसेट
ससुराल आए युवक की हत्या की गई है। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। धारदार हथियार से युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कराया जा रहा है। वारदात से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक