फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   force

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन के जरिए रखी नजर

Fri, 17 Jun 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
force
रायबरेली। जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मस्जिदों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के जवान गश्त करते रहे। शहर में ड्रोन से अराजकतत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते दिन शांतिपूर्ण ढंग से बीत गया।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शहर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। साथ ही लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट किया गया था। शहर क्षेत्र में संवेदनशील के रूप में 17 प्वाइंट चिह्नित किए गए थे।
कहारों का अड्डा, गुलाब रोड, खिन्नीतल्ला, तकिया, बड़ी घोसियाना, गुलाब रोड, अहियारायपुर, जोशियाना पुल समेत अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों और इलाकों में पुलिस क साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। सुबह से ही इन संवेदनशील स्थानों पर पुुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।
शहर के विभिन्न इलाकों की तस्वीर ड्रोन के जरिए ली गई और देखा गया कि कोई अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह ने संवेदनशील गांवों में भ्रमण करके सुुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का लोगों से आह्वान किया।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक जुमे की नमाज को लेकर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अशोक सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण किया। नमाज के दौरान सभी अधिकारी खरौली रोड़ स्थित जामा मस्जिद के पास मुस्तैदी से डटे रहे। इससे शांति व्यवस्था बनी रही।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। सरेनी की मर्कजी मस्जिद में 150 नमाजियों, गजपतिखेड़ा में 125, बरवलिया में ृ100 व भोजपुर की गोसिया हुसैनी मस्जिद में 80 नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। सभी स्थानों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन अमित कुुमार ने सलोन कस्बे का भ्रमण किया और कोतवाल राघवन कुमार सिंह को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुुताबिक चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी की अगुवाई में जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट रही। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाल पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस ने डलमऊ और मुराईबाग कस्बे में गश्त करके अराजकतत्वों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed