फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   For Rae Bareli, Ashok Singh will not contest elections

रायबरेली के लिए,, अशोक सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
For Rae Bareli, Ashok Singh will not contest elections
सरेनी सीट से कांग्रेस की टिकट के दावेदार अशोक कुमार सिंह के एक पत्र ने हड़कंप मचा दिया है। इस पत्र में पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा है कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरे मनोयोग से काम किया है। लेकिन पार्टी में उपेक्षा के चलते 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। समर्थक अब उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वह कांग्रेसी विधायक भी रह चुके हैं। एक हफ्ते पूर्व तक वह लगातार क्षेत्र में सक्त्रिस्य थे। लोगों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे थे, लेकिन अब उनके एक पत्र ने पूरे इलाके और पार्टी में हड़कंप मचा दिया है। पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर एक पत्र पोस्ट किया है।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के लिए पूरे मनोयोग से काम किया है। लेकिन घोर उपेक्षा के चलते वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उनके इस फेसबुक पोस्ट पर दर्जनों समर्थकों ने अपने विचार साझा किए हैं। समर्थकों को अब उनके अगले कदम का इंतजार है। सनद रहे कि अशोक कुमार सिंह दिग्गज कांग्रेसी नेताओं में शुमार किए जाते हैं। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के वह प्रमुख दावेदार थे। इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed