{"_id":"68f0023e87633486460ca2f0","slug":"football-kkc-and-dfa-won-the-match-raebareli-news-c-101-1-slp1006-143028-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : केकेसी और डीएफए ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : केकेसी और डीएफए ने जीता मुकाबला
Thu, 16 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में बुधवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में केकेसी लखनऊ और डेस्ट्रो क्लब जौनपुर के बीच टक्कर हुई। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन खेल समाप्ति से पांच मिनट पहले केकेसी के खिलाड़ी ने निर्णायक गोल दाग दिया।
इसकी बदौलत केकेसी ने जौनपुर को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के फाइनल में डीएफए आजमगढ़ और कैमूर बिहार के बीच रोमांचक मैच हुआ। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन सेकंड हाफ के तीसरे मिनट में आजमगढ़ की खिलाड़ी ने पेनल्टी शूट पर गोल कर बढ़त बना ली। इसके बाद खिलाड़ी शिवानी ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। इस तरह डीएफए आजमगढ़ ने 2-0 से फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
पुरुष वर्ग के विजेता और उपविजेता टीमों को हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी व महिला वर्ग की खिलाड़ियों को समाजसेवी सुधा द्विवेदी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वृंदावन यादव, आशीष यादव, दीपक सिंह, दिलीप फौजी, हरिओम मिश्र, अरविंद यादव, आकाश यादव, अनुभव मिश्र और प्रो. अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।