{"_id":"6ac93a387530fc6216076779","slug":"food-registration-for-550-ration-shops-and-171-liquor-shops-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169488-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कोटे की 550 और शराब की 171 दुकानों का फूड पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कोटे की 550 और शराब की 171 दुकानों का फूड पंजीयन
Sat, 10 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शासन की मंशा पर परिषदीय स्कूलों की एमडीएम कैंटीन, आंगनबाड़ी केंद्राें, शराब और कोटे की दुकानों के पंजीयन का काम तेज हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अब तक 3,299 प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराया गया है।
एक माह के अभियान में 478 एमडीएम कैंटीन, 2100 आंगनबाड़ी केंद्रों के किचन के साथ ही शराब की 550 और कोटेदारों की 171 दुकानों को फूड लाइसेंस जारी किया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक संसाधन केंद्रों में कैंप का आयोजन करके एमडीएम कैंटीन के पंजीयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
शासन ने इन सभी प्रतिष्ठानों का पंजीयन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अनिवार्य किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है। पंजीयन अभियान फिलहाल जारी रहेगा।