फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Flood threat looms; roads waterlogged; boats become the lifeline.

Raebareli News: बाढ़ का खतरा मंडराया, रास्तों पर भरा पानी, नाव बनी सहारा

Fri, 11 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 11 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Flood threat looms; roads waterlogged; boats become the lifeline.
रायबरेली में डलमऊ के जमाल नगर गांव में बृहस्पतिवार को नाव से जाते ग्रामीण।  -संवाद
डलमऊ। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार करने के बाद गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 99.360 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लाल निशान तक पानी पहुंचने में महज 56 सेमी का फासला बचा है।
विज्ञापन



कटरी इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। रास्तों पर पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को प्राइवेट नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। एक हजार बीघा फसल डूब गई है। तहसील प्रशासन का दावा है कि बाढ़ आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस समय गंगा नदी उफान पर हैं। नदी में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर हर दिन तेजी के साथ बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 98.800 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा है कि जलस्तर में कमी होने की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में जल्द पानी खतरे के लाल निशान तक पहुंच जाएगा। नदी के उफान पर होने से कटरी इलाके के गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं।

जमालनगर मोहिद्दीनपुर का आम रास्ता पानी के तेज बहाव में बह गया है। रास्ते में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीण सोनू त्रिवेदी, महादेव मौर्या, साजन यादव ने बताया कि प्राइवेट नाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से नाव का इंतजाम नहीं किया गया है।

अंबहा व जहांगीराबाद भी पानी से घिर गए हैं। गांव जाने वाले रास्तों पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे पवारन, बबुरा, पूरे रेवती सिंह गांव के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक धान, उड़द समेत एक हजार बीघा फसल पानी में डूब गई है। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ा है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारी की चपेट में आने की आशंका है। इलाज के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियां स्थापित करा दी गई हैं। बाढ़ आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।



------
ऊंचाहार व सरेनी में भी उफान पर गंगा
ऊंचाहार और सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में भी गंगा नदी उफान पर है। कटरी इलाके के लोग बढ़ते जलस्तर से दहशत में हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि यदि बाढ़ आ गई तो उनका क्या होगा। फसलें डूब रही हैं। ऊंचाहार के गोकना घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। घाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गईं हैं। नाव-नाविकों व गोताखोरों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। उधर, सरेनी के गेगासो गंगाघाट के चारों तरफ पानी भर गया है। घाट की सीढि़यां डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed