{"_id":"5d769e768ebc3e93c734ad1b","slug":"five-ultrasound-centers-raided-raibaraily-news-lko480778882","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा
विज्ञापन
रायबरेली। सिटी मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। छापे के दौरान अभिलेखों को चेक करने के साथ ही भ्रूण हत्या की जांच भी की। हालांकि किसी भी सेंटर पर भ्रूण हत्या का कोई मामला पकड़ में नहीं आया। छापे के दौरान मिली मामूली कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश संचालकों को दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह, एसीएमओ डॉ. एसके चक, पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक अखिलेश सिंह, पटल सहायक रूपक श्रीवास्तव की टीम ने सोमवार को सबसे पहले दुर्गा मार्केट स्थित गौरव एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को चेक किया। इसके बाद अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर पालिका बाजार हाथी पार्क के सामने पहुंचे तो यहां भी सब कुछ ठीक मिला, लेकिन एप्रिन न मिलने पर नाराजगी जताई।
इसके अलावा टीम ने हाथी पार्क स्थित एसके जैन क्लीनिक, विशाल एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर अस्पताल चौराहा और लाइफ लाइन डायग्नोस्टिक सेंटर रफी नगर में भी बारीकी से जांच की। किसी भी सेंटर पर बड़ी कमी नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के मानकों की जांच के लिए पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर को चेक किया गया। कहीं भी भ्रूण हत्या किए जाने के मामले पकड़ में नहीं आए। सभी को मानकों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए गए हैं।