फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five people, including the operator of Batohi Resort, have been sued

Raebareli News: बटोही रिसॉर्ट के संचालक समेत पांच पर मुकदमा

Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five people, including the operator of Batohi Resort, have been sued
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में दही, बेसन, दूध, आइस्क्रीम के नमूने फेल आने पर बटोही रिसॉर्ट के संचालक समेत पांच कारोबारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों को नोटिस देने के साथ ही मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दही और बेसन का नमूना फेल आने के बाद बटोही रिसॉर्ट डिडौली के संचालक संजय गुप्ता व पुनीत गुप्ता के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है। इसके अलावा दूध का नमूना फेल मिलने पर ऐहार निवासी राजेंद्र कुमार, सरसों तेल का नमूना फेल आने पर बेला टेकई निवासी श्याम मोहन के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइस्क्रीम का नमूना फेल आने पर नई बस्ती मुंशीगंज निवासी रज्जनलाल के खिलाफ मुकदमा किया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने के बाद पांच कारोबारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है।


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) को मुकदमों में पैरवी कर कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed