{"_id":"684c7d39dc8eac3a6904fe9c","slug":"five-people-beaten-up-in-land-dispute-case-filed-against-eight-raebareli-news-c-101-1-slp1006-135014-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भूमि विवाद में पांच लोगों को पीटा, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भूमि विवाद में पांच लोगों को पीटा, आठ पर केस
Sat, 14 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। देवगनपुर मजरे धूता गांव में सहन की जमीन पर घूरा डालने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
गांव निवासी अखिलेश यादव ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि सहन की भूमि पर विपक्षी जबरन घूरा डाल रहे थे जबकि उक्त प्रकरण में न्यायालय से स्टे आदेश भी दिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
शुक्रवार को घूरा डालने का विरोध किया तो आठ लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अखिलेश को बचाने दौड़ी उनकी मां रमराजा, भाभी स्मिता, बहन लक्ष्मी व रंजना को भी मारापीटा। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अखिलेश और रमराजा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर संयोजित यादव, राघवेंद्र यादव,अमित, छिटटू, बसंत व तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।