फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   First in the circle regarding the health of mother and child

जच्चा-बच्चा की सेहत को लेकर मंडल में प्रथम

Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
First in the circle regarding the health of mother and child
रायबरेली। बजट की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति अच्छी है। आरसीएच (प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) पोर्टल पर अपलोड आठ कार्यक्रमों की प्रगति की जारी रैंक में जिले को मंडल में पहली और प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। नए वित्तीय वर्ष के पहले ही माह में जिले की बेहतर प्रगति रही। हालांकि बजट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग में कई कार्यक्रम संचालित ही नहीं हो पाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में गर्भवतियों व बच्चों के पंजीयन, नियमित टीकाकरण, प्रसव आदि की रिपोर्ट आरसीएच पोर्टल पर हर महीने अपलोड करनी होती है। प्रदेश स्तर से पोर्टल के माध्यम से हर महीने रैंक जारी की जाती है। नए वित्तीय वर्ष के अप्रैल महीने में जिले की अच्छी प्रगति के कारण मंडल में पहली रैंक मिली है। 18.99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। 18.34 प्रतिशत अंकों के साथ हरदोई मंडल में दूसरे और प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश सिंह का कहना है कि जिले को प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। प्रयास किया जा रहा है कि अगली रैंक में जिले की पोजीशन और अच्छी रहे। इसके लिए प्रगति को और सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ प्रमुख कार्यों में जिले की प्रगति का प्रतिशत
कार्यक्रम प्रगति का प्रतिशत
गर्भवती महिलाओं का पंजीयन 2.54
गर्भवती का प्रथम तिमाही में पंजीयन 51.27
जोखिम समूह की महिलाओं का पंजीयन 7.02
बच्चों का पंजीयन 1.58
गर्भवती महिलाओं का पूर्ण प्रतिरक्षण 20.11
प्रसव 33.54
संस्थागत प्रसव 33.19
बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण 2.70
जिले का प्रतिशत 18.99
रैंक को और सुधारने का प्रयास जारी
आठ कार्यक्रमों की प्रगति आरसीएच पोर्टल पर हर महीने अपलोड कराई जाती है। इसी के आधार पर हर माह रैंक जारी होती है। प्रदेश स्तर से जारी रैंक में मंडल में जिले की प्रथम और प्रदेश में चौथी रैंक है। रैंक को और सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed