{"_id":"60f439958ebc3e6d89507d13","slug":"firing-raibaraily-news-lko587488028","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कारीगर पर असलहे से फायरिंग, सिर पर लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कारीगर पर असलहे से फायरिंग, सिर पर लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एसी कारीगर को गोली मार दी गई। गोली के छर्रे उसके सिर पर लगे, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। फायरिंग से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जब तक पहुंचते, आरोपी भाग गया।
बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में युवक को गोली मारी गई। सीओ सदर महिपाल पाठक ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस गोली मारने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
रायबरेली शहर के बड़ा घोसियाना निवासी मो. अनीश एसी कारीगर है। बताते हैं कि सुबह वह आईटीआई की फैक्टरी की तरफ पैसा लेने गया था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और असलहे से उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली उसके सिर पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो गोली मारने वाला युवक भाग गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत फैल गई।
सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि घायल अनीश गोली लगने की बात कह रहा है। जिला अस्पताल में उसका एक्सरे कराया जा रहा है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली लगने से अनीश घायल हुुआ है या फिर उसके साथ मारपीट की गई।
डीह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है, जिसका घायल से कुछ पैसे का लेनदेन चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।