{"_id":"616db9131610f023cd110fd1","slug":"firing-on-young-man-in-enmity-refer-raibaraily-news-lko6006104149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर फायरिंग, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक पर फायरिंग, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह मां के साथ खेत गए युवक पर रंजिश के चलते फायरिंग कर दी गई। एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसकी मां बाल-बाल बच गईं। कई राउंड की गई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर मजरे पुरासी गांव निवासी उदयभान सिंह (24) सोमवार सुबह मां के साथ खेत गया था। आरोप है कि इसी दौरान तीन-चार हमलावर असलहों से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उदयभान के बाएं हाथ में लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायरिंग में युवक की मां बाल-बाल बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल उदयभान को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में गांव के ही रहने वाले कल्लू, राम विशाल, गंगा मोहन यादव व अविनाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।