फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firing on the son of poet Munawwar Rana

शायर मुनव्वर राना के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 28 Jun 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firing on the son of poet Munawwar Rana
रायबरेली। शायर मुनव्वर राना के बेटे पर सोमवार देरशाम शहर के त्रिपुला के पास बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लखनऊ लौटते समय हुई वारदात में युवकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि सभी गोली कार में लगी। हमले में राना के बेटे बाल-बाल बच गए। वारदात की खबर मिलने ही शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सीओ सदर और कोतवाल ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मुनव्वर राना के बेटे ने अपने चाचाओं पर प्रापर्टी के विवाद में जान से मरवाने के लिए फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। उधर शाम को तबरेज राना की तहरीर पर चार चाचाओं और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना सोमवार को प्रापर्टी बेचने के सिलसिले में रायबरेली आए थे। दिनभर यहां रहने के बाद वे देरशाम अपनी कार से लखनऊ वापस जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो हमलावरों ने वाहन के पहुंचते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। कई राउंड फायर करने के बाद युवक बाइक से लखनऊ की ओर भाग गए। गनीमत रही कि गोली तबरेज राना को नहीं लगी। सभी गोलियां वाहन पर ही लगीं।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी महिपाल पाठक और शहर कोतवाल अतुल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया। हालांकि वे इससे पहले ही फरार हो गए। तबरेज ने अपने चाचाओं पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रापर्टी का विवाद चाचाओं से चल रहा है। इसी विवाद में ही उन्होंने जान से मरवाने के लिए फायरिंग करवाई है।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार दोनों युवकों के चेहरे कपड़े से ढके थे। इसी कारण कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। फायरिंग करने के बाद हमलावर आराम से लखनऊ की ओर भाग निकले।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना प्रापर्टी बेचने के सिलसिले में लखनऊ से रायबरेली आए थे। देरशाम वापस लौटते समय बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है। हालांकि गोली कार में लगी है। अपने चाचाओं पर प्रापर्टी के विवाद में जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed