{"_id":"635ec59fdca31a619e076b78","slug":"fire-raibaraily-news-lko654879182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में लगी आग, कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान, एक को दमकल टीम ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में लगी आग, कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान, एक को दमकल टीम ने बचाया
विज्ञापन
कचहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित पवन नमकीन एवं रेस्टोरेंट में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय रेस्टोरेंट में चार कर्मचारी मौजूद थे। तीन कर्मचारियों ने तो कूदकर जान बचाई, लेकिन एक कर्मचारी लपटों में फंस गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह कर्मचारी को सकुशल निकाला। लपटें इस कदर थी कि दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इंदिरा नगर निवासी पवन यादव का कचहरी रोड पर होटल है। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। वहां पर मौजूद चार कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
देखते ही देखते लपटें बेकाबू हो गईं। इसके बाद तीन कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई, जबकि एक कर्मचारी तेज लपटों में फंस गया। जानकारी होने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल जवानों ने रेस्क्यू करके फंसे कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि आग की लपटें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही थीं। इस पर दमकल की एक और गाड़ी मौके पर बुला ली गई। दमकल की तीन गाड़ियों से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि आग से फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते रेस्टोरेंट में आग लगी थी। लाखों रुपये का नुकसान हुुआ है। आग की लपटें में फंसे एक कर्मचारी को सकुशल बाहर निकाला गया।