फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

आग ने मचाई तबाही, 13 मकानों समेत गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 26 Mar 2021 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
fire
आग बुझाते ग्रामीण व दमकल कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
राही/गदागंज/खीरों। गर्मी शुरू होते ही लपटों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को राही, दीनशाह गौरा और खीरों ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से 13 घर और फसल जल गई।
विज्ञापन

अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कहीं पर बिजली की शॉर्ट सर्किट तो कहीं पर अज्ञात कारणों से आग लगी। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

राही ब्लॉक क्षेत्र के टॉय मजरे भखरवारा गांव में दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते आग से 12 घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में बाबूलाल, राममनोहर, माईदीन, बच्चूलाल, रामकरन, रामसजीवन, विंदादीन, शिवकरन, विनोद कुमार, रामपाल, रामसुमिरन, रामकिसोर के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अग्निकांड में करीब आठ लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
क्षेत्रीय लेखपाल हैदर अली मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। खंड विकास अधिकारी जेनिथकांत व ग्राम विकास अधिकारी हंसराज ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
उधर, दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के कुरौली बुधकर गांव निवासी हाजरा बानो के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर घर वालों की नींद खुली।
चीखपुकार मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी आग पर काबू पाया। अग्निकांड में गृहस्थी के अलावा छह बकरियां, चार मुर्गियां जल गईं। पीड़िता ने बताया कि चार क्विंटल अनाज और 10 हजार रुपये जल गए है। अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इसी तरह खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मथुराखेड़ा के पास बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी धुन्नूराम व भोला के खेत से बिजली की लाइन गुजरी है।

दोपहर बाद अचानक तारों से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे फसल जलने लगी। आग की लपटें देखकर मथुराखेड़ा और छत्ता का पुरवा गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
कड़ी मशक्कत करके आग बुझाई। तब तक दोनों की सात विस्वा फसल जल गई। लेखपाल आशीष सैनी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजकर पीड़ित किसानों को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराकर किसानों को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed