फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख, दो बकरियां मरी

Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
fire
सलोन। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध हालात में आग लगने से एक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। चपेट में आकर दो बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये का सामान जला। दो माह पूर्व भी इसी घर में आग लगी थी, जिसमें दो बकरियां जिंदा जल गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी निजामुद्दीन के घर गुरुवार सुबह 11 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसी दौरान घर के अंदर खूंटे से बंधी दो बकरियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर नलकूप के जरिये घरवालों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार का आशियाना जलकर राख हो चुका था। निजामुद्दीन ने बताया कि घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। पत्नी मोमिना मजदूरी करने गई थी, जबकि बच्चों समेत वह खुद घर से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि अग्निकांड की सूचना पर लेखपाल प्रमोद कुमार को रिपोर्ट बनाने के लिए भेजा गया था। तहसीलदार रामकुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed