{"_id":"5f0b4a1c8ebc3e63b86db8a8","slug":"fire-in-unchahar-tehsil-sub-station-equipment-light-stopped-for-11-hours-raibaraily-news-lko530449463","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र के उपकरणों में लगी आग, 11 घंटे ठप रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र के उपकरणों में लगी आग, 11 घंटे ठप रही बत्ती
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र के उपकरणों में शनिवार को आग लगने से 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब एक लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल रहा। रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से मेन बस बार, पैनल और उपकेंद्र के अंदर अंडरग्राउंड केबल जल गई।
ऊंचाहार तहसील विद्युत उपकेंद्र से नगर समेत अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह नौ इस उपकेंद्र का आउटगोइंग पैनल में अचानक आग लग गई। जिसके कारण नगर समेत पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर में आपूर्ति शुरू की गई तो लेकिन बिजली लाइन चलने के साथ ही उपकेंद्र के दूसरे पैनल में आग लग गई। इसके अलावा मेनबस बार, केबल समेत अन्य उपकरण जल गए।
इससे आपूर्ति ठप हो गई। पैनल ठीक करने के लिए जिला मुख्यालय से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। टीम के कर्मचारियों ने उपकरण खोलकर कई घंटे तक मरम्मत की। इसके बाद रात करीब 10 बजे आपूर्ति दुरुस्त हो पाई। तहसील मुख्यालय के ठीक पीछे उपकेंद्र स्थित है। उपकेंद्र के आसपास काफी झाड़ियां हैं। सामने बड़ा तालाब है। बरसात के दिनों में जब इस तालाब में पानी भर जाता है, तो तालाब व झाड़ियों से निकले जंतु उपकरणों में घुस जाते है।
विज्ञापन
जिसके चलते शॉर्टसर्किट से उपकरणों में आग लग गई। यह समस्या हर साल बरसात के दिनों में आती है। इसके अलावा उपकेंद्र के उपकरण में भी जर्जर हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई फाल्ट आता है। इससे उपकरण फुंक जाते हैं। तहसील उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर समेत क्षेत्र के गांव सवैयाधनी, गुलरिहा, नेवादा, मकवापुर, लाला का पुरवा, पचखरा, पूरे बनियन, कोटिया चित्रा, रैयापुर, जुगराजपुर, बिंदा पांडेय का पुरवा, गोकना, होरेसा, लक्ष्मीगंज, सवैया राजे, खोजनपुर, पूरे मानी, बहेरवा, हिसामपुर, हटवा, सवैया मीरा, पाइंदापुर, दिलमनपुर डेडौली, छतौना मरियानी समेत करीब डेढ़ सौ गांवो की आपूर्ति ठप रही।
शॉर्टसर्किट की वजह से पैनलों में आग लगी थी। पैनलों की मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। इस समय बिजली की मांग अधिक होने के कारण इस तरह की समस्या आ रही है।- दिलीप कुमार, अधिशासी अभियंता ऊंचाहार