{"_id":"58f7b5514f1c1bf2584705e8","slug":"fire-in-transformer-beside-civil-lines-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस चौराहे के किनारे रखे ट्रांसफार्मर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस चौराहे के किनारे रखे ट्रांसफार्मर में आग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को सिविल लाइंस के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान करीब 200 उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों की आपूर्ति बाधित रही।
उधर, अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर सुरक्षित है। शॉर्टसर्किट से ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कूड़े में आग लगी थी। आग बुझने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सिविल लाइंस के निकट 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 200 कनेक्शन हैं।
दोपहर में अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धू-धू कर जल रहे ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानें लगाए दुकानदार काफी दूर जाकर खड़े हो गए। देखते ही देखते घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सूचना मिलने पर इंदिरा नगर के अवर अभियंता संजय त्रिवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आग बुझाने के बाद फॉल्ट को ठीक किया और आपूर्ति बहाल कर दी। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर सुरक्षित है। शॉर्टसर्किट से ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कूड़े में आग लगी थी।
दुकानदार रामस्वरूप, अभिषेक पांडेय, अभिषेक तिवारी, माताफेर ने बताया ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, जिसे बुझाया गया।
काफी देर बाद आपूर्ति बहाल की गई। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास साफ सफाई नहीं कराई जाती है। इस वजह से अक्सर आग लग जाती है। इसके पहले भी कई ट्रांसफार्मर के पास आग लग चुकी है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।