{"_id":"5e10dcac8ebc3e87fd1f1c32","slug":"fire-in-bus-raibaraily-news-lko5013235192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारबाग डिपो की बस से निकला धुआं, यात्रियों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारबाग डिपो की बस से निकला धुआं, यात्रियों में अफरातफरी
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां कस्बे के बस स्टॉप चौराहे पर लखनऊ से इलाहाबाद जा रही चारबाग डिपो की बस में अचानक धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने जब इसकी जानकारी बस के चालक राहुल कुमार को दी तो उसने अचानक बस रोककर यात्रियों को बस से नीचे उतारा।
चालक ने बताया कि बस के ब्रेक जाम होने के चलते धुआं निकलने लगा था। बस के परिचालक राजेश कुमार ने बताया कि बस पर 40 यात्री सवार थे, जिन्हें अन्य बसों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बस खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
वहीं बस पर सवार यात्री संतोष, राजकुमार, बृजेश, सत्रोहन, प्रेमशंकर का कहना है कि बस खराब होने के चलते घंटों उन्हें बस स्टॉप चौराहे पर दूसरी बसों का इंतजार करना पड़ा और गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें काफी देर हो रही है।