फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire broke out after collision between two trucks driver from Raebareli burnt alive

UP News: दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जल गया एक चालक; गिट्टी लादकर रायबरेली आ रहा था

Sun, 19 Jan 2025 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। एक गाड़ी का चालक जिंदा जल गया। वह गिट्टी लादकर रायबरेली आ रहा था। 

विज्ञापन
Fire broke out after collision between two trucks driver from Raebareli burnt alive
जलता हुआ ट्रक एवं नीरज यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में रायबरेली के ट्रक चालक की ट्रक में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। वह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के चरी का पुरवा मजरे पहाड़पुर का रहने वाला था। रविवार सुबह बांदा-फतेहपुर मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों में आग लग गई। इसमें पहाड़पुर निवासी ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह गिट्टी लादकर रायबरेली आ रहा था। घटना में खलासी बच गया।

विज्ञापन


गांव पूरे चरी मजरे पहाड़पुर के रहने वाले ट्रक चालक नीरज यादव (22) पुत्र शिव बहादुर यादव रविवार को बांदा के कबरई से ट्रक पर गिट्टी लाद कर रायबरेली के लिए आ रहा था। रास्ते में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जसईपुर माटा गांव स्थित पहलवान आश्रम के पास घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन

खलासी ने कूदकर जान बचाई

टक्कर इतनी तेज थी की दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचती नीरज यादव की ट्रक के अंदर जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक नीरज के गांव का ही रहने वाला खलासी हसमतअली (22) पुत्र रहमत अली सकुशल ट्रक से कूदकर बाहर निकल आया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों को घटना से जुड़ी जानकारी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल

मृतक के पिता शिव बहादुर घर पर ही रहकर खेती बाड़ी करते हैं,मृतक नीरज तीन भाइयों में बीच का था बड़ा भाई पंकज मेहनत मजदूरी करते हैं, छोटा भाई धीरज घर पर ही रहता है, नीरज की मौत की खबर आने के बाद मां शिवकांति सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed