फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out in a shop in the Police Line area

Raebareli News: पुलिस लाइन इलाके में दुकान में लगी आग

Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a shop in the Police Line area
शहर के पुलिस लाइन चौराहा के निकट आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
रायबरेली। पुलिस लाइन स्थित ऑटो उपकरण की दुकान में मंगलवार दोपहर आग लगने से करीब तीन करोड़ कीमत का सामान जल गया। धुएं का गुबार इस कदर उठा कि आसपास अंधेरा छा गया। अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि मंगलवार को बाजार बंद होेने के कारण आसपास की दुकानें बंद थीं। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। दुकान मालिक ने परिवार समेत किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन



दुकान के अंदर रखी बैटरी एक के बाद तेज धमाके के साथ फटकर जलती रही। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस लाइन चौराहे पर कनक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर है। मालिक कमलाकांत शुक्ला मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। पहली व दूसरी मंजिल पर ऑटो उपकरण का सामान रखा था। मंगलवार को बाजार बंद की वजह से दुकान बंद थी।
विज्ञापन



दोपहर करीब दो बजे धुएं का गुबार उठा तो कमलाकांत और उनके परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर नीचे आए। दुकान के अंदर देखा तो आग लगी थी। पुलिस के साथ ही दमकल की सात गाडि़यां मौके पर आई और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लपटें इस कदर थीं कि आग बुझाने में दमकलकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान के अंदर बैट्रियां रखी थीं। इससे वह फट रही थीं। इससे आग और भड़क रही थी। शाम पांच बजे आग को बुझाया जा सका। दुकान मालिक का कहना है कि ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। टॉयर, टयूब, बैटरी समेत अन्य सामान जल गया है। दुकानदार रमाशंकर अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री के मुताबिक आसपास की दुकानें बंद होने कारण जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई होगी।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने की आशंका है। वैसे तो लाखों रुपये का सामान आग में जला है। दुकान मालिक की तरफ से अभी नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में लिखित नुकसान की जानकारी मांगी गई है। घटना की जानकारी पर दमकल कर्मियों को मौके पर भेजकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed