{"_id":"691e169608bcd992220c77b6","slug":"fir-registered-in-case-of-bike-colliding-with-train-raebareli-news-c-101-1-slp1006-145187-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइक के ट्रेन से टकराने के मामले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइक के ट्रेन से टकराने के मामले में एफआईआर
Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। इंटरसिटी एक्सप्रेस से बाइक टकराने के मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बाइक चलाने वाले की तलाश तेज कर दी गई है। कानपुर इंटरसिटी प्रयागराज से मंगलवार को कानपुर जा रही थी। रास्ते में ऊंचाहार-प्रयागराज रेलखंड पर अरखा व परियावां स्टेशन के बीच छिनौरा गांव से कुछ दूर रेल लाइन पर पड़ी बाइक से ट्रेन का इंजन टकरा गया। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
लोको पायलट ने घटना का मेमो ऊंचाहार स्टेशन को दिया। आरपीएफ व जीआरपी को जांच के दौरान बाइक की नंबर प्लेट मिली, जिसके आधार पर आरपीएफ ने बाइक मालिक की पहचान की है। मंगलवार रात स्टेशन मास्टर रामकिशन मीणा ने हादसे का मेमो आरपीएफ को दिया।
बुधवार को आरपीएफ ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार बाइक ऊंचाहार के महेशगंज मजरे खोजनपुर गांव की एक महिला के नाम दर्ज है। आरपीएफ थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही बाइक मालिक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता न होने के बावजूद बाइक चालक पटरी को पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। इसलिए युवक बाइक को पटरी पर छोड़ भाग निकला। आरपीएफ की ओर से घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि यह हादसा है या ट्रेन पलटाने की साजिश।