फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR

बछरावां थाने के उर्दू अनुवादक ने लिया घूस, एफआईआर, गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाने में तैनात उर्दू अनुवादक मजीद अहमद का बंदी की जमानत के वेरीफिकेशन के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेने का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में घूस लेने की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को एसपी के आदेश पर उर्दू अनुवादक के खिलाफ बछरावां थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी उर्दू अनुवादक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बछरावां के अघौरा निवासी ईश्वरदीन जेल में बंद हैं। उसकी जमानत के वेरीफिकेशन के लिए पत्र आया था। उर्दू अनुवादक मजीद अहमद ने वेरीफिकेशन के लिए सात हजार मांगे थे। पांच हजार लेने के बाद रुपयों की गिनती करने का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराई तो वायरल वीडियो सही पाया गया। एसपी ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर बछरावां थाने में तैनात उर्दू अनुवादक मजीद अहमद के खिलाफ अघौरा निवासी सोनू सिंह से तहरीर लेकर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बछरावां थाने के उर्दू अनुवादक का घूस लेने का वीडियो मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में घूस लेने की पुष्टि होने के बाद वादी से तहरीर लेकर बछरावां थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उर्दू अनुवादक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed