फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR lodged over assault on bank branch manager

Raebareli News: बैंक शाखा प्रबंधक से मारपीट में एफआईआर

Sun, 27 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged over assault on bank branch manager
खीरों। क्षेत्र के जमकोरियापुर गांव में बैंक की ऋण वसूली करने गए यूनियन बैंक लालगंज शाखा के प्रबंधक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक मयंक दीप सिंह के अनुसार, वह बीती 19 सितंबर की शाम करीब चार बजे जमकोरियापुर गांव निवासी श्रीनाथ के यहां बैंक की ऋण वसूली के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद अजीतपुर निवासी शंकर सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई करते हुए बैंक के सरकारी कामकाज में बाधा डाली।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर शंकर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed