{"_id":"69e7d6c113b818f5d604c880","slug":"fir-against-nine-people-including-former-block-chief-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155969-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत नौ के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत नौ के खिलाफ एफआईआर
Wed, 22 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। जमीन पर कब्जा करने की नियत से पिलर गिराने और पथराव करने के मामले में खीरों के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बरिया थोक मजरे भीतरगांव निवासी बच्चनलाल का आरोप है कि बीते 19 अप्रैल की शाम 5.30 बजे आरोपियों ने उनकी जमीन पर बने पीलर खंभे को गिरा दिया। विरोध करने पर पथराव किया। इससे करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि जमीन छोड़कर भाग जाओ, वरना जमीन में दफना देंगे।
आरोपियों की धमकी से वह डरकर भाग गए। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पूरे जमीदार मजरे भीतरगांव निवासी रमाशंकर यादव, उमाशंकर यादव, शिव सिंह यादव, सुशील यादव, रामकुमार, पप्पू, जितेंद्र यादव और राजकुमार के पुत्र रमाशंकर की पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इनसेट
आवंटन की जमीन बेचा और कटवा दिए पेड़ : पूर्व ब्लॉक प्रमुख
पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव का कहना है कि बच्चनलाल ने आवंटन की जमीन को बेच दिया है। उनके आवंटन वाली जमीन के पास ही रमाशंकर यादव की जमीन है। बच्चनलाल ने गांव के ही रमाशंकर यादव की जमीन पर कब्जा करने की नियत से पिलर खड़ा दिए। साथ ही पेड़ कटवा दिया। मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। राजनीतिक द्वेष के चलते एफआईआर में उनका नाम डलवा दिया गया है।