फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against BLO and husband for assault

Raebareli News: मारपीट में बीएलओ और पति पर एफआईआर

Thu, 11 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
FIR against BLO and husband for assault
डीह। तीन दिन पहले बीएलओ के साथ मारपीट कर एसआईआर फर्म फाड़कर तालाब में फेंकने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बीएलओ और पति पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूरे पंडित मजरे रोखा गांव में आठ दिसंबर को बीएलओ विमलेश कुमारी ने आरोप लगाया था कि वह एसआईआर फार्म की मैपिंग कर रही थीं। इस दौरान गांव की प्रीती तिवारी और मुंडीपुर ऊंचाहार निवासी उनके भाई मनीष आए और पिटाई कर एसआईआर फार्म फाड़कर तालाब में फेंक दिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


बुधवार को दूसरे पक्ष से प्रीती तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बीएलओ विमलेश कुमारी, उनके पति महेंद्र तिवारी पर मारपीट का आरोप लगाया था। बताया कि बीएलओ ने पति के साथ मिलकर मारपीट की थी। भाई मनीष को मोबाइल पर पूरी जानकारी दी तो उन्होंने डायल 100 पर सूचना देने के कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगते देख बीएलओ ने खुद ही एसआईआर के फॉर्म फाड़कर तालाब में फेंक दिए और झूठा आरोप लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि प्रीती तिवारी की तहरीर पर बीएलओ और उनके पति पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed