{"_id":"58b311fb4f1c1bc056830e2b","slug":"fir-against-51-people-including-bjp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी समेत 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी समेत 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली विधान सभा सीट की भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव समेत 51 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर मतदान केंद्र पर हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है।
सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय के मुताबिक जिले में 23 फरवरी को विधानसभा का मतदान था। रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र उर्मिला इंटर कॉलेज में वोट डाले जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव और उनके 40-50 अज्ञात समर्थकों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया।
मतदान को प्रभावित किया। आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली। केंद्र पर तैनात सिपाही आमोद कुमार की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी व उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव का कहना है कि साजिश के तहत उन पर और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस को निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करनी चाहिए। वह किसी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगी।