{"_id":"69e133ccf224c438150345b8","slug":"fir-against-23-named-and-unknown-persons-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155575-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 23 नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 23 नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Fri, 17 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। सेरसन का पुरवा मजरे बेड़ारू गांव में बुधवार को हुए बवाल के मामले में 23 लोग नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना से लोगों में आक्रोश है। सभी घटना की निष्पक्ष जांच करके आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, सेरसन का पुरवा गांव निवासी रामेश्वर ने गांव के राजकुमार से कुछ दिन पहले घर खरीदा था। सुबह करीब नौ बजे वह घर में भूसा रख रहे थे कि इसी बीच गांव के रामकिशुन आकर भूसा रखने से मना कर दिया। दोनों पक्ष घर पर कब्जे को लेकर आपस में कहासुनी करने लगे थे। बात इतनी बढ़ी थी कि दोनों पक्षों से एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोला था।
हमले में एक पक्ष से रामेश्वर (50) , मायाराम (45), सियाराम (35), मायावती (45), रामलखन (15), रामशरन (25), रामकरन (17), सोनी (18), मालती (23), रामदेई (60), रेशमी (16), राजवती (35), आंशिका (15), रेशमी (13) और दूसरे पक्ष से राजकुमार (30), ज्योति (25), सरवन (25), सीतादेवी (23), धर्मेंद्र (20), सुंदरलाल (35), रामावती (45), संध्या (13), सताना देवी (40) घायल हुए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया था, जहां गंभीर रूप से घायल सीता देवी, रामवती व राम किशुन समेत दोनों पक्षों के 18 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दरोगा भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।