फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Finance employee dies in car accident

Raebareli News: कार की टक्कर से फाइनेंस कर्मचारी की मौत

Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Finance employee dies in car accident
सतांव। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर दोसड़का के पास शनिवार को कार की टक्कर से फाइनेंस कर्मचारी की मौत हो गई। फाइनेंस कर्मचारी ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के बस्तेपुर निवासी सौरभ अग्रवाल (47) पुत्र विजय अग्रवाल एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे।शनिवार को अपनी बाइक से लालगंज की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे देदौर गांव स्थित दोसड़का के पास पहुंचकर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और लघुशंका करने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे सौरभ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के जरिये सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed