फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   festival

नहाए-खाए संग आज से होगी छठ महापर्व की शुरुआत

Thu, 27 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
festival
रायबरेली। भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। शुक्रवार को नहाए-खाए के साथ इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। इसे लेकर पूर्वांचल और बिहार प्रांत से जुड़े परिवारों में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन

गुरुवार को बाजारों में छठ मैया की व्रत पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीद फरोख्त को लेकर महिलाओं की खासी भीड़ रही। इस दौरान पूजा के लिए तैयार घाट स्थलों पर छठ के पारंपरिक गीत भी गूंजेंगे
विज्ञापन

कोरोना के चलते बीते दो साल तक इस पर्व को काफी प्रतिबंध के घेरे में रहकर मनाना पड़ा था। इस बार छठ के महापर्व को मनाने के दौरान कोई रोकटोक न होने से लोगों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है। आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, सोनिया नगर, रेलवे कॉलोनी आदि मोहल्लों में रहने वाले पूर्वांचल व बिहार से जुड़े परिवारों में गुरुवार को छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम दौर में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ महापर्व के चलते शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर, विशंभर मार्केट, बस स्टेशन, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर पूजन सामग्री से जुड़ी दुकानें सज गई हैं। गुरुवार को महिलाओं ने छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, डगरा, नारियल समेत पूजा के हर छोटे-छोटे सामान की खरीदारी की।
28 अक्तूबर शुक्रवार से इस चार दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत होगी जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। नहाए खाए से शुरू होने वाले इस पर्व का पारण 31 अक्तूूबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ होगा।

पूजा घाट स्थलों की साफ-सफाई शुरू
सई नदी किनारे स्थित आईआईटी, मुंशीगंज व राजघाट पर छठ महापर्व की पूजा का आयोजन होता है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से गुरुवार को चिह्नित घाट स्थलों पर सफाई कर्मियों की टीम भेजकर घाट स्थल के समतलीकरण कराने के साथ ही वहां की साफ सफाई भी कराई गई। ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह का कहना है कि छठ महापर्व को देखते हुए पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ ही यहां पेयजल व रोशनी इत्यादि के भी चाक चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed