{"_id":"634ef1a1a9fd525b3623ff00","slug":"festival-raibaraily-news-lko653498967","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सजा बाजार, आफर की है भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सजा बाजार, आफर की है भरमार
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की तरफ से कैशबैक ऑफर व फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। ग्राहक टीवी, फ्रिज से लेकर एसी, कूलर की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है। बाजार में रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई है।
पिछले दो साल कोरोना के चलते इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मंदी छाई थी। त्योहारी सीजन में भी बाजार में सन्नाटा पसरा था। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ, मगर इस बार मंदी के बादल छंट चुके हैं। आस्था के आगे महंगाई घुटने टेक रही है।
दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पिछले साल की बात करें तो कारोबारियों के मुताबिक पांच करोड़ के आसपास दीपावली के सीजन में कारोबार हुआ था। मगर इस बार इसके दोगुुना होने की उम्मीद है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, एसी, पंखे के अलावा मोबाइल समेत अन्य सामानों की खरीद लोगों ने करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ लोग धनतेरस पर फ्रिज, मोबाइल समेत अन्य सामान खरीदने के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े स्क्रीन के एलसीडी रखे गए हैं तो प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं।
ग्राहकों के लिए 10 हजार से अधिक का सामान लेने पर आकर्षक उपहार देने की योजना रखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पांच प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की छूट है। 20 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर और फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में कई प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदारी की दर या उससे कम पर उपलब्ध हैं।
इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
व्यापारी राजेश शर्मा, विवेक, विनोद कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार कहते हैं कि दो साल से कोरोना के चलते त्योहार पर नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। मोबाइल, टीवी, फ्रिज, एलसीडी, कूलर, एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर और फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। धनतेरस वाले दिन बाजार में चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।