{"_id":"60afb6498ebc3e751975c414","slug":"fertilizer-raibaraily-news-lko579812443","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की एक दुकान निलंबित, पांच दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की एक दुकान निलंबित, पांच दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। खरीफ की फसल की बोआई में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को कृषि विभाग के अफसरों ने 49 उर्वरक की दुकानों पर ताबड़तोड छापा मारा।
इस दौरान मनमाने ढंग से खाद वितरण करने पर एक दुकान को निलंबित कर दिया गया, जबकि पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रति बोरी डीएपी उर्वरक किसानों को 1200 रुपये में उपलब्ध कराई जाए। यदि अधिक पैसे में डीएपी देेने की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने डलमऊ, लालगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह ने ऊंचाहार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने सलोन, और उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभय राज गुप्ता ने महराजगंज तहसील क्षेत्र की उर्वरक की दुकानों को चेक किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 49 दुकानों को चेक करके 10 उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद वितरण में मनमानी पर मेसर्स राकेश खाद भंडार पौशाला लालगंज को निलंबित किया गया। वहीं पांच अन्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।