फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Female soldier suspended, investigation handed over to CO Tiloi

महिला सिपाही सस्पेंड, सीओ तिलोई को सौंपी जांच

Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female soldier suspended, investigation handed over to CO Tiloi
रायबरेली। जायस कोतवाली की बैरक से भागी किशोरी के मामले में रविवार को एएसपी ने एक महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ तिलोई को सौंपी है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने कहा है कि सीओ की जांच में जायस कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। वहीं स्थानीय पुलिस 48 घंटे बाद भी लड़की का कोई पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जायस कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को भगाई गई लड़की को बरामद करके उसे कोतवाली की बैरक में रखा था। शनिवार को लड़की के मजिस्ट्रेटी बयान भी होने थे। पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका अब तक कोई पता हाथ नहीं लगा है। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि लापरवाही बरतने पर महिला आरक्षी अनामिका द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। किशोरी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर लगा दी गई हैं। जांच की जा रही है। प्रकरण की जांच सीओ तिलोई को सौंपी गई है। कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों की लापरवाही जांच में पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed