फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Female SHO transferred for hoisting the flag upside down

उल्टा झंडा फहराने पर महिला थानेदार हटाई गईं

Wed, 18 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Female SHO transferred for hoisting the flag upside down
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला थाने में उल्टा झंडा फहराने के मामले में मंगलवार रात महिला थानेदार को हटा दिया गया। इसके अलावा दो थानेदारों को गैर जनपद रिलीव करके बाहर से आए निरीक्षकों को चार्ज दिया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया। एक साथ 14 निरीक्षक-उपनिरीक्षक के तबादले किए।
विज्ञापन

आजादी वाले दिन महिला थाने पर उल्टा झंडा फहरा दिया गया था। मामले में थानेदार उमा अग्रवाल से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। मामला तूल पकड़ने पर उमा को भदोखर थाने की मुंशीगंज चौकी की जिम्मेदारी दे दी गई। मुंशीगंज चौकी प्रभारी रहीं सुनीता कुशवाहा को अब महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। भदोखर थानेदार पंकज तिवारी को हटाकर अब डॉयल-112 का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक यशवंत कुमार यादव को भदोखर थाने की कमान दी गई है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में कई मामलों में विवादित रहे निरीक्षक भरत उपाध्याय को जगतपुर कोतवाल बनाया गया है। जगतपुर कोतवाल रहे अजीत कुमार विद्यार्थी को गैर जनपद रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह को भी गैर जनपद रिलीव कर दिया गया। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक बृजमोहन सिंह को डलमऊ कोतवाल बनाया गया है। निरीक्षक शरद कुमार जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए हैं। अपराध शाखा में तैनात राकेश सिंह को न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा को शहर की चर्चित जहानाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी रेखा दुबे को जिला जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक लालजी मिश्रा मिल एरिया थाना भेजे गए हैं। उपनिरीक्षक जगन्नाथ मिश्रा का थाना खीरों किया गया स्थानांतरण रद्द करते हुए न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभाग में फेरबदल किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहराने के मामले में महिला थानेदार को हटा दिया गया है। भदोखर थानेदार को भी हटाकर डॉयल 112 का प्रभारी बना दिया गया है। जिन निरीक्षकों का समय जिले में पूरा हो चुका है, उन्हें रिलीव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed