फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Feeling of brother-in-law's dilemma in March itself

मार्च में ही जेठ की दुपहरिया का अहसास

Wed, 23 Mar 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Feeling of brother-in-law's dilemma in March itself
रायबरेली। जिले में मार्च में ही जेठ की दुपहरिया का एहसास होने लगा है। मौसम की तल्खी और हवा के थपेड़े चलने से गर्मी बढ़ गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए एसी और पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। जिस तरह गर्मी पड़ रही है, उससे कहा जा रहा है कि अप्रैल में ही गर्मी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ देगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान रोजाना बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 21.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम पारा अप्रैल में ही 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस, कैपरगंज, रेलवे स्टेशन रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा पर अभी से ही दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है।
बाजारों में भीड़भाड़ कम हो जाती है। लोग शाम को ही घर से निकल रहे हैं। जो लोग मजबूरन घर से निकल रहे हैं, वह धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा ले रहे हैं।

महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढककर धूप से खुद को बचाने का प्रयास कर रही है। हवा के थपेड़े और गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर की छुट्टी होने पर बच्चों को घर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed