फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   'Feed supplements to children in all circumstances'

‘हर हाल में बच्चों को पिलाएं खुराक’

Mon, 18 Jan 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
'Feed supplements to children in all circumstances'
डीएम एसपी गंगवार ने रविवार को कहा कि पोलियो समाज के लिए कलंक है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। डीएम जिला अस्पताल में पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

जिले में रविवार को पोलियो अभियान में पहले दिन एक लाख 36 हजार 468 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। डीएम ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की।

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि पोलियो बच्चों का जीवन खराब कर सकता है। सिर्फ पोलियो की दवा पिलाकर ही बच्चों की इससे रक्षा की जा सकती है।

एसीएमओ डॉ. एसके चक और सीएमएस एनके सक्सेना ने कहा कि पोलियो की दवा का बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

इसलिए बेहिचक अभिभावक पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएं। इस मौके पर डॉ. ओपी वर्मा, नागेंद्र कुमार, एके चौधरी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा रोटरी क्लब समेत अन्य कई स्थानों पर कैंप लगाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन बूथ लगाकर एक लाख 36 हजार 468 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है।

सोमवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान में लगे कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई बच्चा छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed