{"_id":"5fd1286d8ebc3e3e8205d112","slug":"farrata-will-fill-the-padmavat-and-unchahar-express-raibaraily-news-lko5540349174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भरेंगी पद्मावत और ऊंचाहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भरेंगी पद्मावत और ऊंचाहार एक्सप्रेस
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को शुरू करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसमें एक ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस है, जो प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच रायबरेली जंक्शन होकर दौड़ेगी। दूसरी ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस है, जो प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ होकर फर्राटा भरेगी।
प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली पद्मावत एक्सप्रेस को लेकर काफी अरसे से मांग हो रही थी। इसमें गाड़ी संख्या 04208 दिल्ली-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 12 दिसंबर को दिल्ली जंक्शन से शाम 7.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.20 बजे प्रतापगढ़ पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 04207 प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 13 दिसंबर को प्रतापगढ़ से सायं 5 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 6.25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बछरावां, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी, अंतु स्टेशनों पर होगा। दूसरी तरफ ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी के चलने से इस जिले में रघुराज सिंह, लालगंज, डलमऊ, जलालपुर धई और ऊंचाहार स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 04218 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को चंडीगढ़ से सायं 4.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11.15 बजे प्रयागराज संगम पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 04217 प्रयागराज-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को प्रयागराज संगम से दोपहर 1.35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.50 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि तीन ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है, जिसमें दो ट्रेनें रायबरेली होकर गुजरेंगी।