फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers stopped work of 33 KV line of AIIMS

किसानों ने हंगामा करके रोका एम्स की 33 केवी लाइन का काम

Mon, 24 Aug 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped work of 33 KV line of AIIMS
रायबरेली। दरियापुर स्थित एम्स के लिए बनाई जा रही 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य किसानों ने हंगामा करके रोकवा दिया है। किसानों ने कहा कि मनमाने तरीके से लाइन निर्माण के लिए पोल खेत में लगा दिए गए हैं। इससे भविष्य में परेशानी होगी। किसानों ने आरोप लगाया कि पहले से पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता लाइन का निर्माण करा देते हैं, बाद में पोल हटाने के लिए भारी भरकम इस्टीमेट बनाकर दे दिया जाता है।
विज्ञापन

पैसा जमा करने पर ही पोल हट पाता है, जबकि पोल लगाने के लिए किसानों को कुछ नहीं दिया जाता। जानकारी होने पर अभियंता मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे किसानों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। एम्स के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसे अमावां ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। उमरा गांव में किसानों के खेत में पोल लगा दिए गए है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर किसानों ने हंगामा करते हुए कार्य रोकवा दिया। किसान मनोज जायसवाल, हरिप्रसाद, सज्जन, संदीप, उमेश, दिलीप, रामकुमार, प्रहलाद, रंजीत ने बताया कि लाइन का निर्माण मनमाने तरीके से कराया जा रहा है, जहां पर पोल लगाए गए है वह खेत में है। इससे भविष्य में परेशानी होगी। किसानों ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन मनमाने तरीके से पोल तो लगा देता है, लेकिन जब हटाने का नंबर आता है तो लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्टीमेट बनाकर रुपया भी जमा कराया जाता है। किसानों ने कहा कि जब तक खेत से पोल नहीं हटाए जाएंगे, तब निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी होने पर सेकेंड्री वर्क लखनऊ के सहायक अभियंता अरविंद कुमार झा मौके पर पहुंचे। किसानों से वार्ता कर उनको शांत कराया। कहा कि यदि पोल गलत लगाए गए हैं, तो हटाए जाएंगे। किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed