{"_id":"61e1b8d0dabaef075e38ca03","slug":"farmer-who-went-to-guard-the-field-dies-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko613435853","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। खेत की रखवाली करने गए एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी और बच्चों की खोजबीन के दौरान वह अचेत हालत में खेत में पड़ा मिला।
किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीण ठंड लगने से किसान की मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
सरांय मजरे दीनशाह गौरा निवासी चंद्रकिशोर पाल (60) गुरुवार रात छुट्टा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गया था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिवारीजनों को चिंता हुई।
पत्नी ज्ञानवती अपने बच्चों को लेकर खेत गई। पति को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खोजबीन की तो खेत में चंद्रकिशोर अचेत हालत में पड़ा मिला।
एंबुलेंस की मदद से परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना गदागंज पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि किसान की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।