फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's body found hanging from tree in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Thu, 01 Jun 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from tree in suspicious circumstances
लाश - फोटो : demo
सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात नलकूप की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में बुधवार सुबह पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया या उसने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव निवासी शिवकेश (35) पुत्र शीतला प्रसाद का गांव के बाहर खेत में ट्यूबवेल लगा है। मंगलवार देर शाम शिवकेश खाना खाने के बाद नलकूप की रखवाली करने चला गया। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो शिवकेश का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया और लिखापढ़ी के बाद पीएम के लिए भेजा। घर वालों का कहना है कि युवक फांसी क्यों लगाई। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा लगता है शिवकेश को मारकर पेड़ से लटका दिया गया। शिवकेश की मौत से परिवारीजनों पर गमों  का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रानी के अलावा बेटे विकास (12) व अंश (4) का रो-रोकर हाल बेहाल है।


कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या कर पेड़ से लटकाया गया या उसने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed