फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer killed in accident, including student five injured

हादसों में किसान की मौत, छात्रा समेत पांच घायल

Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in accident, including student five injured
दुर्घटना में घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। जबकि छात्रा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खेलकटियन मजरे पूरनमऊ गांव निवासी सत्यनारायण (50) अपने भतीजे बृजेश के साथ बाइक से सलोन रोटावेटर खरीदने जा रहा था। सूची कस्बे के पास आगे जा रहे तांगे से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बृजेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ बीएन शुक्ला ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी शेखर दीक्षित खैरहना विद्यालय में तैनात है। छुट्टी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। मिलएरिया थाना क्षेत्र के दुसौती गांव के पास एक निजी विद्यालय की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

हादसे के बाद बाइक बस में फंसकर काफी दूर तक रगड़ती चली गई। आसपास के लोगों ने शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रेवती सिंह मजरे डलमऊ निवासी गंगाधर (32) बाइक से सोंडासी गांव किसी काम से जा रहा था।

नकही गांव के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी डलमऊ पहुंचाया। इसी तरह करनमऊ गांव निवासी अमित कुमार द्विवेदी मुराईबाग से अपने घर जा रहा था। मधुकरपुर गांव के पास नीलगाय से टकराकर वह घायल हो गया।


दाोनों घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोरचक मजरे कैर की रहने वाली सोनी (14) पुत्री अशोक कुमार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह विद्यालय से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर घर जा रही थी, बछरावां रोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। लोगों ने छात्रा को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed