{"_id":"57b9f5764f1c1b7273d4f519","slug":"farmer-killed-by-the-negligence-of-the-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से गई किसान की जान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से रविवार एक किसान की मौत हो गई। टूटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी जान गई। मृतक के भाई ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
उमरामऊ गांव निवासी किसान शिवप्रताप सिंह (53) पुत्र अवधराज सिंह सुबह खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। खेत में पहले से टूटे पड़े बिजली के तार से वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब परिवारीजन खेत गए थे शिव प्रताप सिंह मृत मिला।
मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सभी ने पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी जताई। मृतक के भाई कृष्ण प्रताप बताया कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते उसके भाई की जान गई है। तार कई दिनों से टूटा खेत में पड़ा था और उसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन
इसे ठीक करने के लिए विद्युत उपकेंद्र कठगर और उपखंड कार्यालय डलमऊ में शिकायत की गई, लेकिन कोई अफसरों ने कोई सुनवाई हुई। उसका कहना है कि यदि तार को जोड़ दिया जाता तो आज उसका भाई जिंदा रहता।
पीड़ित ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उसने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों के खिलाफ थाने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसडीओ डलमऊ उमेश सिंह का कहना है कि बिजली का तार पहले से नहीं टूटा था। जिस समय किसान खेत में काम कर रहा था उसी समय अचानक तार टूट गया। आपूर्ति चल रही थी। इस वजह से किसान करंट की चपेट में आ गया। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।