फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer dies under suspicious circumstances allegation murder poisoning family members create ruckus police

Raebareli: संदिग्ध हालत में किसान की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप, परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा

Tue, 01 Jul 2025 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

रायबरेली के सलोन में किसान  की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances allegation murder  poisoning family members create ruckus  police
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के कान्हपुर गांव निवासी किसान बृजेश पांडे (40)  सोमवार रात गांव के पास प्राइमरी स्कूल के पास अचेत अवस्था में मिले। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी सलोन और फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि बृजेश को जमीनी रंजिश में जहर देकर मारा गया है। पत्नी बबिता ने राकेश पासी, नवनीत और अभिजीत प्रताप पर आरोप लगाते हुए करहिया चौकी पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश के भतीजे और बेटे के मुताबिक, अचेत होने पर जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने कहा था मेरी जुबान ऐंठ रही है... मुझे कुछ खिला दो। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचने पर नाराज ग्रामीण और परिजन चौकी घेराव के लिए पहुंच गए। सलोन और सूची थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर सलोन कोतवाली भेजा, जहां स्थिति सामान्य की गई।

ये भी पढ़े- परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कभी झलका ही नहीं मुस्कुराहट के पीछे का दर्द, हर कोई स्तब्ध

कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि बृजेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed