{"_id":"582ca9c94f1c1bf23c8fe0eb","slug":"farmer-crushed-by-a-unidentified-vehicle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह रात में खेत छपाई करने के लिए घर से बाहर जा रहा था।
तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार मोहनगंज थाना क्षेत्र के अजीतन का पुरवा निवासी शकील अहमद (60) किसानी करता था। उसकी पोती रुकसार क्षेत्र के एक मदरसा में पढ़ाई करती है। वह पोती को लेने के लिए बुधवार दोपहर मदरसा जा रहा था।
क्षेत्र के मोहनगंज कस्बा स्थित एक ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार बीएन मिश्रा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सतांव प्रतिनिधि के अनुसार पूरे भींटी मजरे देदौर गांव निवासी शिवरतन (45) किसानी करता था। गेहूं की फसल की बोआई की जानी है। इसलिए खेत की छपाई का कार्य चल रहा है। शिवरतन नलकूप से खेत की छपाई करने जा रहा था।
घर के पास ही एक कुंआ है। रात का वक्त होने के कारण शिवरतन कुएं में गिर गया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसान को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानेदार पन्नेलाल ने पहुंचकर घटना की जांच की। ग्राम प्रधान सुनीता देवी के पति दिनेश चौधरी का कहना है कि कुएं में गिरने से शिवरतन की मौत हुई है। थानेदार का कहना है कि कुएं में गिरने से किसान की जान गई है।