फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fanfare celebrating Jhulelal birthday

धूमधाम से मना झूलेलाल जन्मोत्सव

Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fanfare celebrating Jhulelal birthday
रायबरेली में बुधवार को झूलेलाल जन्मोत्सव पर डांस करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
सिंध समाज की ओर से झूलेलाल का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संत कंवरराम विद्यालय में कलश स्थापना की गई। वहीं गुरुनानक नगर से शोभायात्रा निकली, जो प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान युवक-युवतियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की बरसा कर स्वागत किया गया। सिंध समाज के भगवान झूलेलाल को हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार वरुण देवता का रूप माना जाता है। सबसे पहले गुरुनानक नगर स्थित संत कंवर राम विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद गुरुनानक नगर से शोभायात्रा निकली। रेलवे स्टेशन, घंटाघर होते हुए शोभायात्रा सुपर मार्केट पहुंची, जहां भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका चेयरमैन इलियास, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका, सुरेंद्र वर्मा, हरीश अवस्थी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नवरात्र पर कन्या भोज, जोकर, सेना के जवान आदि की झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने रास्तेभर नृत्य किया तो स्थानीय युवा भी थिरकने लगे। शोभायात्रा सुपर मार्केट के बाद अस्पताल चौराहे होते हुए राजघाट स्थित सई नदी में कुनणी विसर्जन के लिए पहुंची। इस मौके पर समाज के संरक्षक विशंभर जीवनानी, अध्यक्ष संतोष चैनानी, खेमचंद्र लखमानी, राजेश चंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed