फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fake e-mail id of AIIMS director created

एम्स के निदेशक की फर्जी ई-मेल आईडी बनी, फर्जी नियुक्ति आदेश जारी

Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake e-mail id of AIIMS director created
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज सक्रिय हो गए हैं। एम्स के अधिशासी निदेशक की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बेरोजगारों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्तियां व जॉइनिंग के आदेश जारी किए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एम्स के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर अजय कुमार ने भदोखर थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी है। भदोखर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एम्स में रेगुलर पदों के भरने के साथ ही सेवा प्रदाता से भी अन्य पदों को भरने का काम चल रहा है। इसी दौरान कुछ जालसाज सक्रिय हो गए हैं। जालसाज युवकों को प्रलोभन देकर एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाने में दी गई तहरीर में एम्स के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर अजय कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ जालसाज एम्स के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। फर्जी नियुक्तियां निकाल रहे हैं।
निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी की फेक ईमेल आईडी बनाई है। इसी मेल आईडी से जालसाज गोरखधंधा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस ने मामले में जांच और मुकदमे की अनुरोध किया है।
भदोखर कोतवाल जसवंत यादव का कहना है कि एम्स के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर अजय कुमार की ओर से तहरीर मिली है। निदेशक की फर्जी ई-मेल आईडी बनाई गई है। इसकी भी तहरीर मिली है। दोनों तहरीरों के मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसे तत्वों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

जालसाजों से बचें, पुलिस को दें सूचना : निदेशक
एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी का कहना है कि जो भी नियुक्तियां या आदेश होते हैं, वह एम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ ही अखबारों में भी छपवाया जाता है। किसी प्राइवेट ई-मेल आईडी पर ऐसी कोई सूचना एम्स की ओर से नहीं दी जाती है। जालसाजों से बचें। यदि कोई फर्जी नियुक्ति कराने का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। फर्जी ई-मेल आईडी व फर्जी हस्ताक्षर से आदेश जारी करने वालों के खिलाफ भदोखर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed