फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

सवा दो लाख बच्चों ने पहली बार ओएमआर शीट पर दिखाई काबिलियत

Wed, 19 Oct 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Exam
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के शिक्षा के स्तर को जांचने के लिए जिले में पहली बार ओएमआर शीट भरवाकर बच्चों का टेस्ट लिया गया। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के करीब सवा दो लाख से अधिक बच्चों ने निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) की परीक्षा दी। परीक्षा को सफल बनाने और बच्चों को ओएमआर शीट भरने के लिए जागरूक करने के लिए 156 अफसर लगाए गए थे।
विज्ञापन

बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बछरावां क्षेत्र के धन्नीपुर व शोभवापुर सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नैट परीक्षा कराई। बीएसए ने बच्चों को ओएमआर शीट भरने की जानकारी दी। कई बच्चों की ओएमआर शीट अपने सामने भरवाई। उन्होंने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के लिए किताबें भी पढ़वाई।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा देने को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बीईओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराई गई है। स्कैनिंग के दौरान सर्वर की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में 88 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। केंद्रीय विद्यालय में 30 बच्चों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि 123 स्कूलों में पंजीकृत 18510 बच्चों में 16302 बच्चों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार 109 प्राथमिक, 23 कंपोजिट व 16 उच्च प्राथमिक स्कूलों में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। जमकोरियापुर में 88, मल्लपुर में 32, उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुष्टी में 61, बकुलिहा में 68 बच्चों ने परीक्षा दी। रोहनियां प्रतिनिधि के अनुसार परीक्षा दो पालियों में हुई। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार 174 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। डीह प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed