फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

516 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Exam
रायबरेली। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले में बनाए गए 18 केंद्रों में कराई गई। सभी केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण किया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किए।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों में 7400 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई गई। पहली पाली में 6,884 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 516 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा करा ली गई है। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के साथ यहां तैनात किए गए अफसरों की पैनी नजर रही। केंद्रों और उसके आसपास पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा सलोन में सर्वोदय पीजी कॉलेज और सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। पीजी कॉलेज में 500 में से 42 और इंटर कॉलेज में 500 में से 28 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। निगरानी और व्यवस्था के लिए प्रो. एसबी सिंह, डॉ. उर्मिला गौर, अमित भारती, पुनीत गुप्ता, तरुण कुमार आदि तैनात रहे।

प्रश्नपत्र रहा सरल, सफलता की उम्मीद
ज्यादातर अभ्यर्थियों को पेपर काफी सरल लगा। प्रकाश नगर की रश्मी पांडेय बताती हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत की थी। यही वजह है कि पेपर देने में भी अच्छा लगा। हर विषय के सवाल पूछे गए थे। वर्षा सिंह और अंजली ने कहा कि पेपर काफी सरल रहा, जिससे हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। निराला नगर के अभिषेक कुमार, महराजगंज के उमाकांत त्रिपाठी, फुरसतगंज के उमाशंकर कहते हैं कि जैसी उम्मीद थी, वैसा पेपर आया। परीक्षा के लिए पूरी तैयार की थी, जिससे पेपर आसान लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed