{"_id":"623b65c7c2efea34e9499435","slug":"exam-raibaraily-news-lko6228236184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों में 26 से होंगे संस्कृत परिषद के एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों में 26 से होंगे संस्कृत परिषद के एग्जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल तक दो पालियों में होंगी। परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां 837 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। सादी उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र आ चुके हैं, जिनका वितरण जल्द करा दिया जाएगा।
संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से प्रथमा तृतीय वर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष, उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 837 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जो जिले में संचालित 13 संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
परीक्षा कराने के लिए सादी कॉपियां और प्रश्नपत्र मिल गए हैं, जिन्हें जल्द ही परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालयों के नोडल हरीशानंद मिश्र ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोन, विश्वनाथ सिंह संस्कृत महाविद्यालय अरखा, संत कंवर राम इंटर कॉलेज रतापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होंगी।